महाराजगंज, जनवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घायल व बीमारी से गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिलना जरूरी है। इसके लिए शासन ने नि:शुल्क एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई है। स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल में इन एंबुलेंसों की तैनाती है। फोन करने के सात मिनट में मौके पर एंबुलेंस को पहुंचना है। इसके लिए पायलट को सख्त आदेश भी है, लेकिन जाम और जिम्मेदारों की मनमानी से निर्धारित समय में एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच रही है। सात मिनट की जगह सवा घंटे तक लग जा रहे हैं। इससे पीड़ित के संग मरीजों की सांसत हो जा रही है। केस पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के दर्जी चक पंडितपुर निवासी विनोद पांडेय की पुत्री का जिला महिला अस्पताल में प्रसव हुआ। प्रसव के जच्चा-बच्चा को स्वस्थ होने पर दोपहर 12 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टर और स्टाफ नर्स की सलाह पर एक बजे वि...