अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया है। सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह ने नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर अस्पताल परिसर से आवारा कुत्तों को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अलग से आदेश जारी किए गए हैं। सीएमएस द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग तीन हजार मरीज और उनके तीमारदार आते हैं। अस्पताल परिसर, वार्डों और गैलरियों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- अस्पताल के 500 मीटर दायरे से हटेंगी प्राइवेट एंबुलेंस कई बार कुत्ते वार्डों तक पहुंच जाते हैं, जिससे मरीजों में भय का माहौल रहता है। इस स्...