जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर, संवाददाता। मुंगराबादशाहपुर स्थित शक्ति स्पेशलिटी हॉस्पिटल के परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक पर औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को छापा की कार्रवाई की। आईजीआरएस पर हुई शिकायत का संज्ञान लेकर पहुंची टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। साथ ही दुकान से चार दवाओं का नमूना भी लिया। उसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। यह मेडिकल स्टोर सालों से संचालित किया जा रहा था, लेकिन इसकी जानकारी न तो स्वास्थ्य विभाग को हुई और न ही औषधि विभाग ने कभी यहां जांच की। जब शिकायत हुई तो ताश के पत्ते की तरह मामला खुल गया। यह भी पढ़ें- जिले में ड्रग इंस्पेक्टर न होने से दवाओं की नहीं हो पाती जांच जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि अस्पताल के भीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.