गुड़गांव, अप्रैल 10 -- गुरुग्राम,संवाददाता। शहर के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में इन दिनों लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात आठ बजे स्टाफ नर्स पर कुछ लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से वह सुरक्षित बच गईं। अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना के अनुसार बार-बार कुत्तों को भगाने के बावजूद वे अलग-अलग जगहों से परिसर में घुस आते हैं, जिससे स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पा रही। रात करीब आठ बजे स्टाफ नर्स प्रीति अपनी शिफ्ट खत्म कर अस्पताल से बाहर निकल रही थीं। तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने नगर निगम को शिकायत दी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। वहीं, पीएमओ का कहना है कि अस्...