रुडकी, जनवरी 7 -- राजकीय उप जिला चिकित्सालय परिसर में जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नगर निगम मेयर को पत्र लिखा है। अस्पताल की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। जिससे मरीजों, तीमारदार और स्टाफ को बेहद परेशानी हो रही है। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने मेयर अनीता देवी अग्रवाल को भेजे गए पत्र में कहा है कि 25 नवंबर 2025 को चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक में अस्पताल परिसर के भीतर की सड़कों की मरम्मत कराए जाने को लेकर चर्चा हुई थी। समिति की बैठक में यह निर्देश दिए गए थे कि नगर निगम के माध्यम से अस्पताल परिसर की सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...