अस्पताल नए भवन में स्थानांरित
आजमगढ़, जून 3 -- मार्टीनगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नए भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुजा में शिफ्ट किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज के भवन का निर्माण के लिए वर्ष 2011 में 25 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। पहले दिन 80 मरीजों का अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। इस दौरान डाक्टर दुर्गेश सिंह, डा.योगेश प्रसाद सिंह, डा. गिरिराज यादव, डा.शशिकांत, डा. रामप्रवेश, डा. राम सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.