अस्पताल तो पहुंचा दिया, फिर मरने के लिए छोड़ दिया; एंबुलेंस नहीं मिलने पर युवक की मौत
गाजियाबाद, अगस्त 27 -- एंबुलेंस चालक की मनमानी ने एक घायल युवक की जान ले ली। ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की एमएमजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर किया था, लेकिन आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने उसे दिल्ली ले जाने से मना कर दिया। वह उसी 108 एंबुलेंस का चालक था, जिसने घटनास्थल से घायल युवक को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया था। नोएडा सेक्टर-16 निवासी 23 साल के अक्षय कुमार चंद्रनगर हाल्ट के पास ट्रेन हादसे में घायल हो गया था। बताया गया कि ट्रेन से गिरने के कारण उसका एक पैर घुटने के नीचे से कट गया था, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस घायल अक्षय को लेकर सुबह 9.40 बजे एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.