लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के डायरेक्टर को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वेल्सन मेडिसिटी अस्पताल के डायरेक्टर अजय त्रिपाठी गोवर्धन एन्क्लेव निवासी हैं। 7 अप्रैल की शाम करीब 8:40 बजे वे अपने कर्मचारियों ऋषभ यादव और कृष यादव के साथ अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक अंडरपास के पास चार लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि इनमें मुकेश मिश्रा और संदीप शुक्ला समेत दो अज्ञात शामिल है। चारों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और धमकी दी, किसी दिन ठिकाने लगा देंगे। किसी तरह अजय त्रिपाठी वहां से निकलकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचे।घटना के बाद अजय त्रिपाठी ने खुद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.