जौनपुर, जून 17 -- सतहरिया(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को अस्पताल जा रही एक युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती सोमवार शाम करीब पौने छह बजे अपने घर से अस्पताल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे जबरन रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसको जोरदार थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भी जब पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध जारी रखा, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने पवारा थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शि...