शाहजहांपुर, जून 2 -- जैतीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िया रंगीन में अस्पताल गेट के बाहर महिला के प्रसव होने के मामले की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को जांच टीम ने प्रसूता बेबी की सास एवं आशा कार्यकत्री संतोष कुमारी के बयान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दर्ज किए। इससे पहले सोमवार को जांच टीम के सदस्य डॉ. अरुण यादव, राशिद खान और उषा वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िया रंगीन पहुंचकर घटना के समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स बबिता तथा एक अन्य कर्मचारी के बयान दर्ज किए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सजर ने बताया कि जांच टीम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। यह भी पढ़ें- नवजात की मौत मामले में परिजनों के दावे से गहराया रहस्य,सीजर के वक्त कौन था ओटी में! जांच रिपोर्ट तैयार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ...