अस्पताल गेट पर प्रसव मामले में डिप्टी सीएम का ऐक्शन, CMS समेत पांच पर गिरी गाज, एक की सेवा समाप्त
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Deputy CM Action: यूपी के भदोही में ज्ञानपुर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में गेट पर प्रसव के मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। डिप्टी सीएम ने जांच के बाद सीएमएस समेत पांच अधिकारियों-कर्मचारियों पर गाज गिराई है। एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई। दरअसल भदोही के जोरई निवासी सुनील की पत्नी रानी देवी (20) को प्रसव पीड़ा हुई। 29 सितंबर को सुनील पत्नी को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि लेबर रूम में मौजूद स्टाफ नर्स ने महिला को प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के बजाए रेफर कर दिया। अस्पताल के गेट पर ही महिला ने शिशु को जन्म दे दिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने भदोही के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। कमेटी ने मामले की जांच की। जांच मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.