फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 20 -- फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल गेट के बाहर दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए मारपीट हो गई। इससे वहां पर भीड़ जमा हो गई। झगड़े में तीन लोग घायल हुये जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। झगड़े की खबर पर कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी की। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...