रायबरेली, मार्च 17 -- ऊंचाहार, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला को झांसा देकर 18 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के भैंसासुर सवैया मजरे सवैया धनी निवासी आरती सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर दो महिलाओं पर रुपये ठगने का आरोप लगाया। आरती सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके नवजात बच्चे की बीते महीने अचानक तबीयत खराब हो गई। वह उसे लेकर सीएचसी गई थी, जहां उसकी मुलाकात दो अन्य महिलाओं से हुई। उन महिलाओं ने आरती सिंह से बातचीत के दौरान उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पास ही स्थित एक मकान में ले गई। जहां उन्होंने नौकरी दिलाने के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे दो हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरती घर चली आई। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने दो...