रिषिकेष, मार्च 5 -- होली के बाद गुरुवार को सरकारी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुटी। इनमें कई मरीज रंगों की वजह से स्कीन और आंख से संबंधित दिक्कत की शिकायत भी लेकर पहुंचे। फिजिशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी दीं। गुरुवार सुबह आठ बजे जैसे ही सरकारी अस्पताल खुला तो ओपीडी में पंजीकरण के लिए ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र के मरीज उमड़ पड़े। दोपहर करीब 12 बजे तक पंजीकरण पर्ची बनाने के लिए मरीज और तीमारदार काउंटर पर कतारों में खड़े दिखे। दवा और शुल्क काउंटर भी इसी तरह की कतारें नजर आई। ओपीडी में फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीज बारी का इंतजार में बैठे दिखे, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर भी भीड़ लगी रही। ओपीडी में स्कीन और आंख की जलन की शिकायत लेकर आए मरीजों को उपचार संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.