देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून। पंजाब एंड सिंध बैंक ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत जिला चिकित्सालय टनकपुर को अत्याधुनिक हीमोडायलिसिस मशीन भेंट की। मशीन का लोकार्पण शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड संवाद सीएसआर-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस मौके पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्वरूप कुमार साहा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। बैंक ने कहा कि इस मशीन से किडनी रोगियों को समयबद्ध डायलिसिस सुविधा मिलेगी। टनकपुर समेत आसपास के हजारों मरीजों को लाभ होगा। बैंक ने स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय समावेशन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियां जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की नेस्ले की ग्रामीण विकास पर...