अस्पताल को मिला फंड, मरीज का हुआ ऑपरेशन
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। कौशाम्बी की एक पटाखा फैक्ट्री में 30 अगस्त को हुए भीषण विस्फोट में गंभीर रूप से घायल सविता (33) का इलाज एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उनके पैर का ऑपरेशन करने के लिए पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के न्यू बर्न यूनिट से ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया था लेकिन कौशाम्बी जिला प्रशासन और सीएमओ की ओर से मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को इलाज के मद में समय से फंड न भेजे जाने से ऑपरेशन रुका हुआ था।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई इस बारे में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में दो अक्तूबर के अंक में 'फंड न मिलने के कारण रुका ऑपरेशन' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए कौशाम्बी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से इलाज के मद में 60 हजार रुपये भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के सहयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.