गया, फरवरी 18 -- शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में बुधवार को कायाकल्प योजना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे। सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने इस दौरान प्रभारियों को कहा कि जिस प्रकार घर को अपना समझ उसका कायाकल्प करते है। उसके रंगरोगन से लेकर साफ-सफाई व रखरखाव का ध्यान रखते हैं। उसी प्रकार अपने स्वास्थ्य केंद्र को रखें। अस्पताल परिसर से लेकर वार्ड तक सभी जगह बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था रखें। अगर भवन रंगरोगन लायक है तो उसका रंगरोगन करायें। यहां आने वाले मरीजों को अपना परिवार की तरह समझे और उन्हे किसी प्रकार का कष्ट नहीं होने दें। पीने के पानी से लेकर बैठने तक का रखें ख्याल सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे लोगों को पीने का पानी व बैठने के लिए आश्रय स्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.