अस्पताल के 500 मीटर दायरे से हटेंगी प्राइवेट एंबुलेंस
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल परिसर के आसपास खड़ी होने वाली प्राइवेट एंबुलेंसों पर अब सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर अस्पताल परिसर से 500 मीटर की परिधि तक किसी भी प्राइवेट एंबुलेंस के खड़े न होने के निर्देश दिए हैं। सीएमएस के अनुसार यह कार्रवाई 7 अप्रैल को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर की जा रही है। कार्यवृत्त में कोल विधायक अनिल पाराशर द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित बिंदु संख्या-12 के तहत यह अपेक्षा जताई गई थी कि जिला अस्पताल के आसपास प्राइवेट एंबुलेंसों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए। इसी के क्रम में अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि अस्पताल परिसर, उसके आसपास व वाउण्ड्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.