बरेली, मार्च 8 -- अस्पताल के हॉस्टल में नर्स के मृत मिलने पर हड़कंप मच गया। बारादरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नर्स का पति से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है। शाहजहांपुर ने निगोही के गांव कुंवरपुर बंजरिया की रहने वाली 30 वर्षीय प्रियंका मेडिसिटी अस्पताल में नर्स थी। पास ही हॉस्टल में रहती थी। प्रियंका का पति सुनील वेदांता हॉस्पिटल में काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका ने इसी तनाव के चलते खुदकुशी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...