पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जीएमसीएच के समक्ष सुचारू ट्रैफिक की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए अस्पताल के सामने के ट्रॉली सड़क पर डिवाइडर बनाया गया है। इससे वहां लगने वाले जाम पर काफी हद तक विराम लगा है। गौरतलब है कि अस्पताल के कारण यहां जल्दबाजी में ट्रैफिक नियमों के तोड़ रहे थे। गलत दिशा से वाहनों का परिचालन किया जा रहा था। जिससे यहां जाम की समस्या बनी रहती थी। जाम के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में परिजनों को असुविधा हो रही थी। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि अन्य स्थानों पर भी अस्थायी डिवाइडर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- चौक बाजार में मंगलवार-शनिवार को वन-वे व्यवस्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.