अस्पताल के शौचालय में लगे टूटे दरवाजे, पोस्ट वायरल
रायबरेली, मई 4 -- रायबरेली, संवाददाता। जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये का बजट मिलता है, लेकिन इसके बावजूद जिला अस्पताल प्रशासन वार्डों के शौचालयों में दरवाजे लगाने में विफल है। सोमवार को इमरजेंसी वार्ड के शौचालयों के टूटे दरवाजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के वायरल होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर किसान नेता डीएम से शिकायत करने के साथ ही स्वयं ही दरवाजे लगवाने की पेशकश कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।बीते रविवार रात किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बने शौचालयों की फोटो लगाई गई है। इसमें शौचालयों के दरवाजे टूटे दिखाई दे रहे हैं। किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.