अस्पताल के लेबर रूम में पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा
गुड़गांव, मई 31 -- सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल के लेबर रूम में पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अति आवश्यक जरुरत पर ही पुरुष लेबर रूम में प्रवेश कर सकेंगे। महिला कर्मियों की सुरक्षा की दृष्टि से लेबर रुम में सुरक्षा गार्ड की तैनाती कर दी गई है। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने चार दिन पहले लेबर रूम में नशे की लत में घुसा युवक की घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का फैसला लिया है। अब लेबर रूम में केवल गर्भवती महिलाएं और उनके साथ संबंधी महिला को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी। लेबर रूम के अंदर पुरुष के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया है। पुरुष को लेबर रूम में उसके संबंधित महिला के अंदर दाखिल होने और जरुरी कार्य में आवश्यकता होने पर प्रवेश करने दिया जाएगा। ताकि लेबर रूम में ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मी से लेकर अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.