भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। वार्ड नंबर 45 के लोगों ने अपने क्षेत्र में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग हिन्दुस्तान के बोले भागलपुर अभियान के तहत की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहद्दीनगर में पहले से संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन कराया जा रहा है जिससे दक्षिणी क्षेत्र के समग्र इलाके को लाभ नहीं मिल रहा है और यह सार्थक व्यवस्था भी नहीं है कि एक ही जगह पर एक ही भवन में दो-दो अस्पताल संचालित कराए जाएं। इस बाबत विधायक रोहित पाण्डेय ने कहा है कि यह मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सिविल सर्जन से बात की है। सिवल सर्जन ने जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण एक ही भवन में दो अस्पताल संचालित कराने की बात कही थी। विधायक ने कहा कि इस मामले में स्वयं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.