लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सभागार में बुधवार को डीएस डॉ. कुमार अमित की अध्यक्षता में अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए चिकित्सकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सदर अस्पताल में तैनात 27 में 21 चिकित्सक शामिल भी हुए। बैठक में सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज को गुणवत्तापूर्ण व बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए चिंतन मंथन किया गया। अस्पताल में कार्ययुक्त सभी 21 यूनिट का अलग-अलग चिकित्सक को नोडल पदाधिकारी बनते हुए उनसे संबंधित वार्ड की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया। डीएस ने बताया कि नए सिरे से ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सक के टीम का गठन किया गया। जिसमें डॉ आलोक कुमार, डॉ राज अभय, डॉ संगीता कुमारी, डॉ हरदीप बगेरिया एवं डॉ सुधांशु कुमार को शामिल किया गया है। उन्हो...