भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता मायागंज स्थित अस्पताल में बिजली मिस्त्री का काम करने वाले प्यारेलाल की पत्नी नीलम देवी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। 46 साल की नीलम तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नीलकंठ नगर की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से उसे खांसी हो रही थी। उसने गलती से कफ सीरप समझकर कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए मायागंज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.