नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक अस्पताल के बाहर नाले में करीब सात माह के नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। पुलिस नवजात की मां के बारे में जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि अस्पताल के बाहर नाले में एक नवजात का शव पड़ा है। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी वारिस सामने नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि किसी अविवाहित ने लोक लाज के डर से नवजात को नाले में फेंका। पुलिस के मुताबिक पॉलीबैग में नवजात का शव मिला है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.