उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव, संवाददाता। इलाज की आस में अस्पताल पहुंची प्रसूता को डॉक्टरों ने बगैर किसी इलाज के रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर अस्पताल से बाहर निकले इस दौरान उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और वह जमीन पर गिर गई। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीघापुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शुक्रवार रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसदौरान यहां तैनात डॉक्टरों ने महिला की जांच की, जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर होने की जानकारी देते हुए कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर बाहर निकले, इसी दौरान अस्पताल के मुख्य गेट पर उसे पीड़ा होने लगी और वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.