अस्पताल के पास से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चैनगड्डा निवासी शरीफ अंसारी ने रामगढ़ ओवरब्रिज के नजदीक से मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या जेएच 24 एच 2688 23 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच चोरी हो गई। आवेदन में बताया गया है कि उक्त मोटरसाइकिल शरीफ अंसारी की पत्नी रुखसाना खातून के नाम पर दर्ज है।शरीफ अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 23 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:30 बजे बिजुलिया ओवरब्रिज के समीप स्थित गणपति अस्पताल आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वह बाहर निकले तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।घटना के बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई सुराग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.