अस्पताल के पास से पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा भाग निकला
पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से रविवार की रात में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर थाना क्षेत्र के नावाहाता भठ्ठी मोहल्ला निवासी सुमित चंद्रवंशी के रूप में की गई है। जबकि भाग निकला आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड निवासी राजा चंद्रवंशी बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्तौल, छह कारतूस, दो मोबाइल फोन एवं एक बाइक बरामद किया गया है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने सोमवार की शाम में बताया कि रविवार के रात में गश्ती के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल के आसपास कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से जमा हुए हैं। सूचना का सत्यापन के लिए पुलिस टीम व टाइगर मोबाइल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.