फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ममता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना शहर के थाना कादरीगेट क्षेत्र के बढ़पुर इलाके में शनिवार को सामने आई। बढ़पुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास सुबह नवजात शिशु का शव लावारिस हाल में मिला। जिस मासूम को मां की गोद मिलनी चाहिए थी, उसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने कुत्तों को खदेड़ा और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कादरीगेट थाना पुलिस नवजात को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। शनिवार सुबह बढ़पुर के एक प्राइवेट अस्पताल के पास से गुजर रहे लोगों की नजर कुछ आवारा कुत्तों पर पड़ी। कुते किसी नवजात के...