फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना के चंदापुर मजरे गढ़ा स्थित अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह एक कार खड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कार काफी देर से संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी, जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। पास जाकर देखने पर कार की अंदर की सीटें खून से सनी हुई दिखाई दीं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में कार का नंबर कौशांबी जनपद का बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक वाहन स्वामी और घटना से जुड़े लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.