महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय अस्पताल में घुसे चोरों ने अस्पताल के कई कमरों का शीशा व ग्रिल तोड़कर कुछ सामानों को तोड़फोड़ का तहस-नहस कर दिया। जबकि कुछ सामानों को लेकर फरार हो गए। सुबह जब अस्पताल के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो चार से पांच कमरों में लगे जंगलों का शीशा टूटा देख हैरान रह गए। पैथोलॉजी कमरे के जंगले की ग्रिल भी टूटी मिली। अंदर घुसे चोरों ने पैथोलॉजी में रखा संबंधित रजिस्टर, पिपेट व हीमोग्लोबिन मीटर समेट ले गए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि अस्पताल के कमरों में महंगे उपकरणों के साथ कागजात भी मौजूद थे। जिसे चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया है। चोरों ने अस्पताल के डेंटल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.