उरई, मार्च 10 -- उरई। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने को जिलाधिकारी ने मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी में डेंटल सर्जन निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिली। जबकि, अस्पताल की पैथोलॉजी में पैथोलॉजिस्ट नहीं मिले। इस पर डीएम ने सीएमएस को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। ओपीडी में डेंटल सर्जन डॉ. गरिमा तिवारी मौके पर अनुपस्थित मिली। जबकि पैथोलॉजिस्ट डॉ.अमित गुप्ता नहीं मिले। इस पर सीएमएस डॉ आनंद उपाध्याय ने ब्लड बैंक की पैथोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव को उपस्थित दिखाते हुए अनुपस्थित पैथोलॉजिस्ट के स्थान पर प्रेजेंट किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.