गुड़गांव, मई 29 -- सोहना, नरेश कुमार। स्थानीय नागरिक अस्पताल के लेबर कक्ष में रात के समय अज्ञात युवक घुसकर नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। नर्सिंग स्टाफ ने आरोपी युवक पर हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस को इस बारे में नागरिक अस्पताल के किसी कर्मचारी की ओर से शिकायत नहीं की गई। स्थानीय नागरिक अस्पताल में बुधवार की रात लेबर कक्ष में अज्ञात युवक के घुसने और मौजूद नर्सिंग स्टाफ के कक्ष तक पहुंच गये। अज्ञात युवक नशे की हालत में देख मौजूद नर्स ने शोर मचा दिया। जिसके शोर मचाने पर नशे में धुत युवक वहां से बाहर की तरफ दौड़ गया। मौजूद अन्य कर्मियों ने पीछा भी करना चाहा। लेकिन अज्ञात युवक नशे की हालत में और तेज से दौड़ता हुआ अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया। नशे में धुत युवक के लेबर कक्ष में घुस आने को लेकर ...