गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। मॉडल सदर अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में खड़े एक मरीज की जेब से चोरों ने 7,600 रुपए उड़ा लिए। रुपये गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों से शिकायत की। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे नगर थाने भेज दिया। बताया गया है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी गांव निवासी स्व. अंबिका राम के पुत्र बुलेट कुमार राम अपनी पत्नी काजल देवी के साथ मंगलवार को इलाज कराने मॉडल अस्पताल आए थे। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद दोनों अलग-अलग दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में लगे थे। दवा लेने के बाद दोनों ब्लड जांच के लिए गए और वहां से निकलकर कुछ खाने के लिए अस्पताल से बाहर जाने लगे। इसी दौरान बुलेट कुमार ने जब जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब मिले। उन्होंने बताया कि जेब में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.