फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लगने को लेकर दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इसमें आरती नाम की महिला को चोटें भी आई हैं। वहीं, दूसरी महिला ने आरती का मोबाइल भी तोड़ दिया। दोनों महिलाओं को बीके चौकी में ले जाया गया, जहां पर दोनों को समझाकर छोड़ दिया गया। बीके अस्पताल में सप्ताह के पहले दिन काफी भीड़ रहती है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक लंबी लाइन दिखाई देती है। आरती अपनी सास के साथ दवा लेने के बीके अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद वह दवा के लिए लाइन लग गई। इस दौरान एक महिला लाइन तोड़कर आगे निकलकर पहले दवा लेने का प्रयास किया। उसे लोग बार-बार लाइन में लगने के लिए टोक रहे थे, लेकिन वह किसी की भी बात नहीं सुन रही थी। इस बीच आरती ने भी उसे लाइन में लगने के लिए टो...