आजमगढ़, अप्रैल 8 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय अतरौलिया में सोमवार की रात बंद जनरेटर में आग लग गई। जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के पेड़ भी झुलए गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अस्पताल परिसर में बंद जनरेटर में रात करीब 11 बजे आग लग गई। लपटें उठने पर चौकीदार को जानकारी हुई। अस्पताल के कर्मचारी आग को काबू करने में जुट गए। घटना की सूचना फायर सर्विस और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक आग नियंत्रण में हो गई थी। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन पंकज कुमार ने बताया कि 125 केवीए के ऑटोमेटिक जनरेटर में रिटर्न लाइट आ गई थी। उस समय जनरेटर बंद था। सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.