बस्ती, अप्रैल 24 -- देईसांड़, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के कम्प्यूटर रूम के छत का प्लास्टर गुरुवार को नौ बजे अचानक गिरने से हड़ंकप मच गया। प्लास्टर गिरने की आवाज पर आसपास के कर्मचारी हतप्रभ रह गए। हादसे के दौरान गनीमत रही बीसीपीएम व लेखाकार और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई आशा व संगिनियां कमरे से बाहर निकली थीं। घटना में कमरे में रखा दो कम्प्यूटर, एक प्रिंटर और निजी लैपटॉप खराब हो गया। प्लास्टर गिरने के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी कुर्सी की जगह बदल दिया। कर्मचारी भय के कारण बरामदे में काम निपटते नजर आए। बनकटी ब्लॉक मुख्यालय के निकट वर्ष 1986 में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का ईटीसी वार्ड, प्रसव केंद्र, चिकित्सक आवास, एम्बुलेंस कर्मी आवास सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का आवास जर्जर हो चुका है। यह भी...