गोरखपुर, मार्च 19 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दुर्गावती हॉस्पिटल में चिकित्सक-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने धनौली (शुकुलपुरी) निवासी अभिषेक चौहान व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 11 मार्च की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अभिषेक चौहान अपने एक रिश्तेदार के साथ इमरजेंसी में पहुंचे। उस समय मरीज की हृदय गति बंद हो चुकी थी। चिकित्सकों ने सीपीआर देकर मरीज को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, उस समय वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था, इसलिए मरीज को रेफर करने की बात कही गई। बावजूद इसके, मरीज को बचाया नहीं जा सका।आरोप है कि इसके बाद मरीज के तीमारदारों ने चिकित्...