साहिबगंज, अप्रैल 4 -- साहिबगंज। सीएस डॉ. रामदेव पासवान शनिवार की सुबह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किये। सीएस सुबह नौ बजे ओपीडी पहुंचे । उस समय दर्जनभर मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे थे। इस दौरान ओपीडी खाली देख सीएस नाराज हुए। उसके बाद सीएस अस्पताल के गेट पर बैठ ड्यूटी पर डॉक्टर के आने का इंतजार करने लगे। कुछ डॉक्टर लगभग समय पर तो कुछ डॉक्टर काफी विलम्ब से ओपीडी पहुंचे। इसपर सीएस ने विलम्ब से आने वाले डॉक्टर की क्लास ली। सीएस ने कहा कि जब डॉक्टर विलम्ब से आएंगे तो मरीजों का कैसे इलाज होगा। दोपहर तीन बजे तक सीएस अस्पताल में ही बैठे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...