वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। बीते माह के एक लूट के मामले में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा खुर्द निवासी हिमांशु डायलिसिस टेक्निशियन हैं। पुलिस को बताया कि 28 फरवरी की भोर करीब 2:30 बजे वह शिवपुर के भरलाई स्थित ऑक्टाविया हॉस्पिटल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। लालपुर बावनबिधा फ्लाईओवर के पास तीन व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और मोबाइल फोन तथा बैग छीन लिया। बैग में 12,600 रुपये नगद, मोबाइल चार्जर और पैन कार्ड था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...