हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार। मेला अस्पताल के आवासीय परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में अचानक एक विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर को देखते ही परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आवासीय परिसर में रहने वाले दिनेश लखेड़ा ने बताया कि कॉलोनी के पास जंगल सटा हुआ है, जिसके चलते अक्सर जंगली जानवर और सांप रिहायशी इलाके में आ जाते हैं। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से नियमित निगरानी और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.