अस्पताल की समस्यायों से कराया अवगत
बलिया, जून 6 -- रसड़ा। स्थानीय सीएचसी की बदहाली व दुर्व्यवस्था को लेकर अधिवक्ता संघ रसड़ा के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सिंह एडवोकेट ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर आवेदन पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल अस्पताल की देखरेख नहीं करते हैं। अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह कूड़ों-कचरों का अंबार लगा रहता है। मरीजों को पीने की पानी और उन्हें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में जनरेटर भी नहीं चलाया जाता है। भीषण गर्मी में लोगों को बाहर पेड़ के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। यह भी पढ़ें- सीएचसी सासनी की सेवाओं का जाना हाल, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश अस्पताल में दुर्व्यवस्था की वजह से इलाज के लिए रोगियों को दिक्कतें हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.