बरेली, दिसम्बर 11 -- बरेली। सनराइज अस्पताल की शिकायत करने के लिए पीड़ित पक्ष गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की जिद की। पीड़ित लक्ष्मी देवी ने कहा कि अस्पताल ने लापरवाही से पति का इलाज किया। इस कारण उनके पति की मृत्यु हो गई। बाद में उसका पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया। पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...