जमशेदपुर, मार्च 19 -- एमजीएम अस्पताल की लेटलतीफी के कारण अब इस वित्त वर्ष में पैथोलॉजी में आई नई मशीनों से कई जांच शुरू नहीं हो पाएगी। कई तरह के आवश्यक केमिकल नहीं आने से यह जांच नहीं शुरू हो पा रही है। एमजीएम अस्पताल में मेडॉल के जाने के बाद से विभाग ने मरीजों की जांच के लिए अपनी व्यवस्था शुरू की। इसके लिए तीन नई मशीन मंगाई गई। लेकिन इन मशीनों में दो में मात्र कुछ गिनी चुनी जांच हो रही है, जबकि अधिकतर जांच नहीं हो रही है। यहां यूरीन, फुली ऑटोमेटेड एनालाइजर और बायोकेमेस्ट्री लैब नहीं चल रही है। यहां सीबीसी, ईएसआर जांच के अलावा सेमी एनालाइजर भी चल रहा है। वहीं, अस्पताल की पहले से पैथोलॉजी चल रही है। लेकिन नई मशीन से अधिकतर जांच हो नहीं हो रही है। इसके लिए केमिकल की खरीद की जानी है। यह अस्पताल प्रशासन को पहले से मालूम था, लेकिन प्रबंधन की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.