अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर मरीज की मौत, MP में खौफनाक घटना
रीवा, अगस्त 30 -- मध्य प्रदेश के रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी नेशनल अस्पताल में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पर अस्पताल की लिफ्ट में फंस कर मरीज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्स्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल को तुरंत बंद किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, और किसी तरह से मामले को शांत कराया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर भी घसीटा। दरअसल मैहर जिले के अमरपाटन के लालपुर गांव के रहने वाले 52 साल के सुरेश सेन, बीते दिनों पेड़ से नीचे गिरे थे, जिससे उनके शरीर में कई गंभीर चोंटे आई थी। कंधे की हड्डी टूट जाने के कारण शनिवार की शाम उन्हें रीवा के निजी अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.