अस्पताल की रीढ़ होती हैं नर्सें : चिकित्सा अधीक्षक
रांची, मई 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर अस्पताल प्रशासन विभाग के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती और स्वास्थ्य प्रणाली में नर्सों के नि:स्वार्थ योगदान के स्मरण में मनाया जाता है। समारोह में अपर चिकित्सा अधीक्षक, मातृका विणा कुमारी और आईवी रानी खलखो सहित अन्य विभागों के परिचारिका उपस्थित रहे। अपर चिकित्सा अधीक्षक ने संबोधन में कहा कि नर्स अस्पताल की रीढ़ होती है। मरीजों की रिकवरी में उनके समर्पण और धैर्य का कोई विकल्प नहीं है। अस्पताल प्रशासन उनके कल्याण और कार्यस्थल की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- मरीजों के लिए सेवा और साहस की प्रतिमूर्ति हैं नर्सें मातृका वीणा कुमारी और आईवी रानी खलखो ने प्रोत्साहित करते हुए नर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.