झांसी, दिसम्बर 1 -- यूपी के झांसी में एक महिला का शव को रात में मॉर्चुरी में रखा गया और सुबह जब शव लेने पहुंचे तो कई अंग कुतरे हुए मिले। परिजनों ने सुबह शव देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें शांत करवाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहौर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने शव रखने के लिए कीमत भी अदा की थी। वहीं, शव लेने के समय परिजनों ने देखा की उसपर कॉकरोच रेंग रहे थे। मामले में मिली जानकारी के अनुसार झांसी मेडिकल कॉलेज के शवगृह के फ्रीजर में रखे 26 वर्षीय महिला के शव के कुछ हिस्से कुतरे हुए मिले। जब महिला का परिवार शव लेने आया तो खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि जिले के गुरसराय क्षेत्र के सिरबो गांव में अपने मायके में रहने वाली क्रांति देवी न...