कन्नौज, मई 15 -- दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। भीषण गर्मी के बीच यहां शवों को सुरक्षित रखने के लिए न तो एयर कंडीशनर (एसी) की व्यवस्था है और न ही शव फ्रीजर उपलब्ध है। ऐसे में मोर्चरी में रखे जाने वाले शव केवल पंखों के सहारे रखे जाते हैं, जिससे कुछ ही घंटों में उनकी स्थिति खराब होने लगती है। इस समस्या से संबंधित सुभासपा महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव ने मुख्यमंत्री को संबोधिथ ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्य ने बताया कि दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में पर्याप्त शीतलन व्यवस्था न होने के कारण दुर्गंध फैलने लगती है। इससे न केवल मृतकों के परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि अस्पताल कर्मचारियों व पुलिसक...