अररिया, दिसम्बर 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सोमवार की देर रात फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास अचानक समर्थकों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल आ धमके। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। विधायक ने अस्पताल के सभी वार्डों का दौरा किया और मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अव्यवस्था तथा गंदगी देख विधायक काफी नाराज़ दिखाई दिए। विधायक ने पाया कि कई बेड पर चादर तक मौजूद नहीं थी, जबकि कुछ जगहों पर एक ही बेड पर दो से तीन मरीजों को लिटाया गया था। शौचालयों में अत्यधिक गंदगी, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव और नलों से पानी तक उपलब्ध न होने को विधायक ने गंभीरता से लिया। विधायक ने ऑपरेशन कराए मरीजों से बातचीत की तो बताया गया कि उन्हें खाना तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह सुनकर विधायक और अधिक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.